पत्रकार के भाई के इलाज में मदद हेतु आगे आई सेवा का जुनून की टीम

लखीमपुर खीरी , 220

53वीं बार रक्तदान कर मानवता व इंसानियत की मिसाल कायम कर रहे संजीत सिंह सनी


उचौलिया पसगवां खीरी।जेबीगंज निवासी पत्रकार रितनेश गुप्ता के भाई जो एनीमिया बीमारी से पीड़ित थे जिनका इलाज गम्भीर हालत के मद्देनजर हरदोई के बालाजी हॉस्पिटल में चल रहा था, जहां एनीमिया के चलते उनके शरीर मे एचबी लगातार गिरता जा रहा था, जांच में खून की अत्यधिक कमी के चलते बालाजी हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा अर्जेन्ट ब्लड की रिक़ुरमेन्ट की गई, जिसके मद्देनजर पत्रकार व उसके परिवार द्वारा ब्लड डोनेशन में मदद हेतु सेवा का जुनून टीम से मदद हेतु निवेदन किया गया, हालात व पत्रकार की तत्काल मदद के लिए सेवा का जुनून की टीम के डायरेक्टर तुरन्त ब्लड डोनेशन हेतु पत्रकार के साथ हरदोई रवाना हुए, जिसके बाद बालाजी हॉस्पिटल पहुंच वहां उन्होंने पत्रकार के भाई की मदद में 1 यूनिट ब्लड डोनेशन कर अपने जीवन का 53वीं बार रक्तदान कर क्षेत्र में मानवता व इंसानियत की अलख जगाई, जिसके बाद पत्रकार द्वारा सेवा का जुनून टीम का तहेदिल से धन्यवाद किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top