हर वर्ष की भांति इस बार भी शहीद भगत सिंह निःस्वार्थ सेवा समिति कराएगी अस्थि विसर्जन
लखीमपुर खीरी Sep 12, 2025 at 06:20 PM , 250लखीमपुर खीरी।शहीद भगत सिंह निःस्वार्थ सेवा समिति जो कि जनपद लखीमपुर में कई सामाजिक कार्य वर्ष 2011 से कर रही है जिसमें लावारिस शवो का अंतिम संस्कार उनकी जाति व धर्म के अनुसार कर रही है इस वर्ष संस्था के द्वारा लगभग 70 लावारिस शवो का अंतिम संस्कार कराया गया जिसमें 14 सितंबर 2025 को सभी 70 शवो का अस्थि विर्सजन हर वर्ष की तरह पितृपक्ष पर फर्रुखाबाद गंगा जी में विधि विधान द्वारा कराया जाएगा आम जनता से संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष जसपाल सिंह पाली निवेदन करते हैं की जो लोग अपने प्रिय जनों की अस्थि विसर्जन किन्हीं कारण वश नहीं कर पाए हैं अगर वह चाहे तो अपने प्रिय जनों की अस्थियां हमें दे दें हम गंगा जी में विसर्जन कर देंगे जिसमें जीवन मुक्ति स्थल के पंडित जी पंडित शिवकुमार त्रिवेदी जी शुभम अमन अंशुल यह सब लोग मौजूद रहेंगे।






_page-0001.jpg)
























Comments