संदिग्ध मौत में परिजनों ने शव रखकर किया हाईवे जाम पुलिस ने किया बल प्रयोग
लखीमपुर खीरी Sep 09, 2025 at 05:50 PM , 149लखीमपुर खीरी। पसगवां थाना क्षेत्र के कस्बा जंगबहादुरगंज निवासी 48 वर्षीय संजय कुमार का शव उनके कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। जेबीगंज चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव कमरे की छत में लगे कुंडे से लटका हुआ था। मृतक की मां सावित्री देवी की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।संजय की शादी गीता देवी से 16 साल पहले हुई थी। परिवार के अनुसार, संजय का अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।सोमवार रात को पोस्टमार्टम के बाद जब शव कस्बे में पहुंचा, तो परिजनों ने बरेली-लखनऊ हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया और प्रदर्शनकारियों को हटाया। परिजनों का आरोप है कि मोहम्मदी इंस्पेक्टर ने उनके साथ मारपीट और अभद्रता की।






_page-0001.jpg)
























Comments