बॉर्डर पर सर्तकता बढ़ी
लखीमपुर खीरी Sep 09, 2025 at 05:48 PM , 232लखीमपुर खीरी।नेपाल में कई सोशल मीडिया एप बैन किए जाने के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है। इसको देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। पीलीभीत और लखीमपुर खीरी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। नेपाल आने-जाने वाले लोगों की चेकिंग भी हो रही है। पलियाकला में भारत-नेपाल के गौरीफंटा बॉर्डर पर भी सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। यहां पर पुलिस व एसएसबी के जवान चेकिंग कर रहे हैं। नेपाल के धनगढ़ी शहर में चल रहे प्रदर्शन के बीच मंगलवार को बॉर्डर पर भी काफी चौकसी दिखाई दी। सुरक्षा एजेंसियां दलबल के साथ चेकिंग में लगी रही। नेपाल जाने-आने वाले लोगों की चेकिंग की जा रही है।






_page-0001.jpg)
























Comments