एसपी से मिलकर कांग्रेसियों ने की कार्यवाही की मांग

लखीमपुर खीरी , 149

लखीमपुर खीरी। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय भवन में विगत 1 सितंबर 2025 को भाजपा नेताओं/कार्यकर्ताओं द्वारा जबरन तोड़ फोड़ करने सम्बन्धी प्रकरण वस्तु स्थित की जानकारी करने हेतु उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित प्रतिनिधि मंडल जिसमे पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे जी, पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा जी, पूर्व विधायक सतीश आजमानी जी, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रहलाद पटेल, पूर्व प्रदेश महासचिव सैफ अली नकवी, शहर अध्यक्ष रियाजअहमद मोनू, जिला उपाध्यक्ष मोहन चंद्र उप्रेती, आदि पुलिस अधीक्षक महोदय से मिलकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की l 
पुलिस अधीक्षक ने उक्त प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि उक्त प्रकरण की जानकारी पुलिस प्रशासन को है पुलिस जांच कर रही है l अति शीघ्र दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही कर जेल भेजा जाएगा l 
पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस अधीक्षक से हमारी सकारात्मक बात हुई है पुलिस प्रशासन ने जांच पड़ताल के लिए कुछ दिन का समय मांगा है आश्वासन दिया है की 12 सितंबर तक मुकदमा पंजीकृत कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इसके बावजूद प्रशासन यदि हीला हवाली करता है तो 12 सितंबर के बाद सड़को पर आयेंगे कार्यकर्ता शासन व प्रशासन के खिलाफ जिला व्यापी आंदोलन होगा।
पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने प्रशासन निश्चित रूप से भाजपा के दबाव में है विगत 1सितम्बर की घटना है अभी तक प्रशासन कार्यवाही नहीं कर पाया है l 
श्री वर्मा ने प्रशासन को आगाह करते हुए कहा कि कांग्रेसियों की धैर्य की परीक्षा और न ले l कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतंत्र में भरोसा रखती है लोकतांत्रिक तरीके से हम आपको पुनः एक बार समय देते हैं अगर 12 सितंबर तक दोषियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत उन्हें जेल भेजा नहीं जाता है तो कांग्रेस विशाल धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी l 
पूर्व विधायक सतीश आजमानी ने कहा कि कांग्रेस कार्यालय में हुई तोड़फोड़ की प्रशासन कर रहा है अनदेखी उक्त घटना से कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता आक्रोशित है l अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती है अनिश्चितकालीन आंदोलन होगा l जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए l कांग्रेस भवन पर हुई तोड़ फोड़ के सीसीटीवी फुटेज, वीडियो, फोटो सारे साक्ष्य होने के बावजूद यदि कार्यवाही नहीं की जाती है तो हम बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे और दोषियों को सजा दिलवा कर ही मानेंगे l 
उक्त जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता रवि तिवारी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी l 
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित कैप्टन मोनिस अली नकवी, संजय शर्मा नगर परिषद अध्यक्ष बरवर, राम कुमार मिश्रा, सिद्धार्थ त्रिवेदी, दीपक बाजपेई, मोहन चंद्र उप्रेती, नवाज खान, बलराम गुप्ता, अजय दरोगा, आफताब अहमद, चंद्र प्रभा अवस्थी, पंकज शुक्ला एडवोकेट, कल्लू मिश्रा, प्रेम वर्मा, अन्नू मिश्रा, रामकुमार वर्मा, अमित गुप्ता, आदेश गुप्ता, राम जीवन राज नीरज बाजपेई, जावेद अली एडवोकेट देवेंद्र कुमार पंकज, तरुण शालू, अब्दुल रहीम, रामपाल शाक्य, राजेंद्र गुप्ता, सुनील कुमार मनोज यादव आदि सैकड़ो कांग्रेस जन मौजूद रहे l

Related Articles

Comments

Back to Top