तहसील सभागार मितौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

लखीमपुर खीरी , 141

मितौली खीरी : तहसील सभागार मितौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस की उपजिलाधिकारी मितौली मधुसूदन गुप्ता की अध्यक्षता, क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह परिहार तहसीलदार दिनेश कुमार की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ जिसमे कुल 24 सिकायती प्राथना पत्र प्राप्त हुए चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण  किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस शनिवार को आयोजित किया जाना था परीक्षाओं के चलते सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें राजस्व विभाग की 16, पुलिस विभाग की चार, विकास विभाग की दो, विद्युत विभाग की एक, आपूर्ति विभाग की एक, शिकायत प्राप्त हुई जिसमें राजस्व विभाग की चार शिकायतो का आम सहमति के आधार पर निस्तारण किया गया उप जिलाधिकारी मितौली नें समस्त अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिकायतें विभाग वार भेजी जा रही है इनका एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करें शिकतों के निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी इस अवसर पर राजस्व विभाग के अलावा तहसील स्तर के समस्त अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top