*प्रभारी थानाध्यक्ष महिला थाना व काउंसलरों द्वारा 12 मामलों में सुलह का प्रयास करके 07 जोड़े की कराई विदाई*
लखीमपुर खीरी Sep 07, 2025 at 04:53 PM , 120लखीमपुर- खीरी, रविवार 07 सितम्बर 2025 , महिला थाने की थाना प्रभारी निरीक्षक शिल्पी शुक्ला द्वारा पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के दिशा निर्देशन में काउंसलरों के सहयोग से 12 परिवारिक विवादों में पक्षकारों के मध्य सुलह का प्रयास कर के 07 जोड़े पति-पत्नी की विदाई कराके बिखरते परिवारों को जोड़ने का सराहनीय कार्य किया है !
बताते चलें कि जनपद मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के दिशा निर्देशन महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक शिल्पी शुक्ला, काउंसलर श्रीमती नीति गुप्ता, कय्यूम ज़रवानी के द्वारा दहेज उत्पीड़न,घरेलू हिंसा के उत्पीड़न, साझी गृहस्थी में निवास को लेकर उत्पन्न होने वाली समस्याओं के 12 शिकायती प्रार्थनापत्रों में काउंसलरों के सहयोग से 07 जोड़े पति-पत्नी की विदाई कराई गई है, जिनमें एक मामला थाना कोतवाली सदर के अन्तर्गत मोहल्ला अयोध्या पुरी का था जिसमें पति पत्नी में विवाद पत्नी के रक्षाबंधन के त्योहार पर अधिक दिनों तक अपने मायके में रुक जाने के कारण उत्पन्न हुआ , पति अपनी पत्नी से बातचीत करना भी बंद कर दिया था, पति जनपद सीतापुर का निवासी है,पत्नी की शिकायत पर पति को बुलाकर सुलह समझौता कराया गया, थानाध्यक्ष द्वारा काउंसलिंग कराई गयी जिसमे दोनों पक्ष साथ साथ रहने के लिए तैयार हो गये और थाने से विदा होकर गये , 05 मामले ऐसे थे जिसमें पति-पत्नी में अत्यधिक मनमुटाव था उन्हें सोचने समझने के लिए दोनों पक्षों की सहमति से सोचने का समय दिया गया है |






_page-0001.jpg)
























Comments