विधायक ने दिया छात्रा को शराब की दुकान हटवाने का आश्वासन
लखीमपुर खीरी Sep 07, 2025 at 04:17 PM , 130लखीमपुर खीरी। थाना थाना सम्पूर्णानगर क्षेत्र के कस्बा खजुरिया में बीते दिवस रोमी साहनी विधायक अपने लाव लश्कर के साथ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का मुआयना करने गए हुए थे।वहीं एक कार्यक्रम में कक्षा 5 की बालिका महिमा मौर्य ने रोते हुए विधायक रोमी साहनी से कहा कि कच्ची शराब पीने से तमाम लोग बर्बाद हो चुके हैं तथा शराब ठेका की दुकान हटाने के लिए मांग की जिस पर विधायक रोमी साहनी में बच्ची से कहा कि मैं विधिक कार्यवाही कराके कस्बा खजुरिया से शराब की दुकान हटवाकर कस्बा के बाहर खुलवाई जाएगी जिससे कि कस्बे के लोग बच्चे सुरक्षित रह सके तथा शराब की दुकान हटवाने के लिए जिलाधिकारी खीरी को पत्र लिखूंगा इस पर ग्रामीण विधायक की बातों को सुनकर खुश दिखाई दिए। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई लोग विधायक की प्रशंसा करने लगे। इस मौके पर महिमा मौर्य की मां पूनम मौर्या प्रदीप डिंपल अनिल सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments