परचून के समान से भारी गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लगी आग

लखीमपुर खीरी , 270

मोहम्मदी खीरी कस्बा में गोला रोड पर एक परचून के समान से भारी गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई आग पर काबू पाने के लिए प्रशासन को पड़ोसी जनपद से कई दमकल गाड़ियां बुलानी पड़ी जिसके चलते लगभग 8 घंटे में काबू पाया जा सका तब तक करोड़ों का सामान जलकर राख हो चुका था। 
शनिवार सुबह 2 बजे करीब परचून के समान से भारी गोदाम में अचानक आग लग गई रात्रि गश्त कर रहे पीसी गया प्रसाद और पीआरडी के जवान संतराम को पता चलते ही उन्होंने आनंन-फानन में घटना की सूचना पुलिस और व्यापारी के घर देते ही हड़कंप मच गया भीड इकट्ठा हो गई मौके पर निरीक्षक इंद्रजीत सिंह और सीओ अरुण कुमार सिंह फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेकर पहुंच गए आग इतनी भयानक थी जिसपर काबू पाने के लिए पुवायां जिला शाहजहांपुर से कई दमकल गाड़ियों को बुलाना पड़ा था जिनके संयुक्त प्रयास से कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। हादसा शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया गया सूचना मिलते ही रात में ही विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह , चेयरमैन संदीप मेहरोत्रा, मनोज गुप्ता, गोलू मेहरोत्रा, समाजसेवी शिवम राठौर मौके पर पहुंच गए मोहल्ला बाजार गंज के व्यापारी अमित गुप्ता उर्फ विक्की ने बताया उसका गोदाम में60 से 70 लाख का सामान और 40 से 50 लाख उधारी के कागजात रखे थे जो हादसे में जलकर राख हो गए हैं। विधायक ने  पीड़ित व्यापारी को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है।
निरीक्षक के अनुसार आग लगने के कारणों का पता करने को लेकर जांच कराई जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top