नाबालिग को गायब करने का मामला का आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी , 220

लखीमपुर खीरी। थाना मैलानी में एक नाबालिग लड़की के गायब होने का मामला सामने आया है। बुधवार शाम को लड़की बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रही थी, जब यह घटना हुई।पीड़िता के पिता ने थाना मैलानी थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी बृजेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। 29 अगस्त को पुलिस ने आरोपी इरशाद खान को गिरफ्तार कर लिया।थाना मैलानी में मुकदमा संख्या 350/2025 के तहत धारा 137(2)/87 बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी में संसारपुर चौकी के उप-निरीक्षक ब्रज मोहन सैनी और हेड कांस्टेबल अमरीश कुमार पटेल की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Comments

Back to Top