पंचायत चुनाव में प्रत्येक गांव से एक ईमानदार विकल्प लाने पर कार्य किया रहा राघवेंद्र शुक्ला
लखीमपुर खीरी Aug 30, 2025 at 08:30 AM , 231लखीमपुर-खीरी से। शुक्रवार को जनपद लखीमपुर खीरी में लोग पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र शुक्ला ने एक प्रेस वार्ता रखी पार्टी के विचार पर विस्तार से चर्चा की गई पंचायत चुनाव में प्रत्येक गांव से एक ईमानदार विकल्प लाने पर कार्य किया जा रहा है जनपद के लगभग सभी ग्राम पंचायत में बात हो गई है अधिकांश लोग पार्टी की विचारधारा से सहमत होकर एक ईमानदार राजनीतिक विकल्प लाने पर सहमत हुए हैं अपनी बात रखते हुए राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र जी ने कहा कि लोग पार्टी का नेतृत्व देश के जाने माने ईमानदार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रहे विजय शंकर पांडे जी पूर्व सचिव भारत सरकार व पूर्व जिलाधिकारी लखीमपुर कर रहे हैं अन्य बदहाली बेरोजगारी भ्रष्टाचार महंगाई गरीबी से गांव समाज परेशान है इसको एक ईमानदार राजनीतिक नेतृत्व ही दूर कर सकता है लोग पार्टी प्रतिबद्ध है सत्य पर आधारित राजनीति लाने के लिए एक ईमानदार राजनीतिक विकल्प के जरिए जन सामान्य की सभी समस्याओं का खात्मा किया जाएगा जन-जन को न्याय मिले इसके लिए एक ईमानदार राजनीतिक विकल्प को लाना ही हमारी प्राथमिकता है जनपद के सभी पत्रकार बंधुओ का साथ और समर्थन मिला कार्यक्रम में ब्लॉक धौरहरा प्रभारी अनिल कुमार पांडे जी व गोला ब्लॉक प्रभारी मुन्ना लाल जी पूर्व प्रधान व योगेंद्र मिश्रा जी उपस्थित रहे






_page-0001.jpg)
























Comments