मारपीट में पांच नामजद

लखीमपुर खीरी , 111

गोला गोकर्णनाथ, खीरी। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पांच लोगों पर रंजिशन उसे और उसके पति के साथ मारपीट, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुये दलित एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।ग्राम पिपरहिया फजलनगर ग्रन्ट निवासी नीतू देवी पत्नी कुलदीप कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह अपने पति के साथ छोटेलालपुर चौराहे पर दवा लेने गई थी। इसी दौरान फजलनगर निवासी रणधीर सिंह पुत्र कर्ण सिंह, राजा पुत्र दलजीत सिंह, गुरूमुख सिंह पुत्र मुखत्यार सिंह व बसलीपुर निवासी बक्सी सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह रंजिशन जातिसूचक गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसे और उसके पति के साथ मारपीट कर मरणासन्न हालत में पहुंचा दिया।

Related Articles

Comments

Back to Top