दलित एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
लखीमपुर खीरी Aug 26, 2025 at 06:30 PM , 120गोला गोकर्णनाथ, खीरी। कोतवाली क्षेत्र में जमींनी विवाद में दो पक्षो में कहासुनी हो गई। पुलिस ने पीडित पक्ष की तहरीर पर दलित एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
ग्राम रहमतनगर निवासी सुबोधकांत पुत्र सियाराम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह लखीमपुर तहसील में वकालत करता है और इस समय उसके गांव में चकबंदी चल रही है। अलियापुर स्थित उसके पिता की जमींन के मूल खाते में पिता के नाम एक चक बन गया है। जिस पर रामपुर गोकुल निवासी सत्यप्रकाश शुक्ला पुत्र छोटेलाल ने आपत्ति दाखिल कर दी। इस मामले की जानकारी होने पर उसने 14 अगस्त को सीओ राजापुर के समक्ष वकालतनामा दाखिल कर दिया।जिससे नाराज सत्यप्रकाश शुक्ला ने तहसील जाते समय जातिसूचक गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो गये। पुलिस ने दलित एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर मामले की जांच सीओ को सौंप दी है।






_page-0001.jpg)
























Comments