पूर्णागिरि धाम में 17वां विशाल भंडारा बुधवार से

लखीमपुर खीरी , 276

पलिया कलां- खीरी। आप सभी को अवगत कराना है कि गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी माता पूर्णागिरि धाम मे पलिया  वालों के सौजन्य से गत वर्षों की भांति 17वां विशाल भंडारे का आयोजन 27 अगस्त से प्रारम्भ हो रहा है जो 5 सितंबर तक चलेगा। 
        सोमवार को भण्डारा संयोजक कृष्ण कुमार दिवाकर "गोपी" और उनकी टीम के दो दर्जन सदस्यों को श्रीकुल सेवा संस्थान के संस्थापक आचार्य पंडित गोविंद माधव मिश्र ने तिलक चंदन कर फूल और माला पहना कर ढोल नगाड़ों के साथ विदा किया, जाने से पूर्व मठिया वाले बाबा बजरंगबली महराज तथा बाल्मीकि महाशय मंदिर के दर्शनोपरांत पंडित अतुलेन्द्र शास्त्री,सोमेश माधव मिश्र,राघव मिश्र, अभिषेक मिश्रा,मनीष अवस्थी, अमित कुमार गुप्ता (कारीगर) भण्डारी, सोनू गुप्ता ,सहित डेढ़ दर्जन सेवादार व कारिंदों सहित पीकप व लक्जरी गाड़ियों से माता भगवती पूर्णागिरी धाम को गैस,रसद,व साजो सामान के साथ नगर के लोगों ने विदा किया। इस अवसर पर इंद्रावती मिश्र, पंडित गोविंद माधव मिश्र, शांति स्वरूप शुक्ल,
पत्रकार रामचंद्र शुक्ल, विश्वकांत त्रिपाठी, एडवोकेट गगन मिश्रा, कल्याण जीअग्रवाल,नारायण लाल अग्रवाल, रामगुप्ता, मिथिलेश वर्मा, सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने तिलक चंदन कर फूल-मालाएं पहना कर विदा मुंह मीठा कर विदा किया।

Related Articles

Comments

Back to Top