वन विभाग की हठधर्मिता और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से मैलानी नानपारा रेल बंद होने की कगार पर क्या अकेला व्यापार मंडल बचा पाएगा रेल

लखीमपुर खीरी , 276

वीके  त्रिपाठी/केके शुक्ला 

लखीमपुर खीरी। अंग्रेजों के जमाने से मैलानी नानपारा बहराइच होते हुए गोंडा तक मीटर गेज रेल लाइन का संचालन हो रहा था, धीरे-धीरे समय के साथ गोरखपुर से नानपारा तक अमान परिवर्तन कर बड़ी रेल लाइन बना दी गई,लेकिन अब नानपारा से मैलानी के बीच लगभग डेढ़ सौ किलोमीटर के टुकड़े पर छोटी लाइन का संचालन कराया जा रहा है।
       नगर व्यापार मंडल पलिया और क्षेत्रीय जनता तथा सामाजिक संगठनों ने कई बार इस छोटी रेल लाइन के अमान परिवर्तन और इस रेल खंड पर छोटी रेल लाइन की रेल गाड़ियां बढ़ाने के लिए समय-समय पर आवाज उठाते रहे हैं लेकिन वन विभाग की हठधर्मिता और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते इस लाइन पर अमान परिवर्तन तो दूर की बात रेल विभाग ने रेल बंद करने की ठान ली है। जानकार सूत्रों की माने तो विगत कई वर्षों से रेल विभाग मीटर गेज रेल लाइन के रखरखाव तथा डिब्बा व इंजन आदि की मरम्मत तथा आवश्यक कल पुर्जों के न मिलने का बहाना बताते हुए रेल चलाने में असमर्थता जाहिर करते हुए डीआरएम गोरखपुर मंडल को पत्र लिखकर रेल बंद करने की बात कहते हुए हाथ खड़ा कर मंडल रेल इंजीनियरिंग विभाग इज्जत नगर से जारी हुए एक पत्र के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है कि 2026 तक पूरी तरह छोटी रेल लाइन बंद कर दी जाएगी इससे 150 किलोमीटर से अधिक एरिया में मैलानी से लेकर नानपारा तक लगभग 3 लाख की आबादी पूरी तरह से रेल कनेक्टिविटी से कट कर प्राइवेट यातायात संसाधनों पर निर्भर हो जाएगी जिससे जनता को तो नुकसान होगा ही साथ ही समय की भी बर्बादी होगी वह सरकार की भी किरकिरी होगी सरकार एक तरफ हवाई अड्डे और हवाई पट्टी तो बना रही है लेकिन जन सामान्य की सुविधा के लिए चली रेल को बंद करने पर तुली है।
            पलिया क्षेत्र की जनता तथा व्यापारिक हित को ध्यान में रखते हुए नगर व्यापार मंडल पलिया ने रेल यातायात सुचारू रखने तथा अमान परिवर्तन करने की मांग को लेकर जन जन-प्रतिनिधियों सहित जनता से इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेकर क्षेत्र को रेल कनेक्टिविटी जोड़ने तथा बड़ी रेल लाइन चलवाले के लिए एक आंदोलन चला। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का आम जनता से मांग की है कि व्यापार मंडल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें जिससे क्षेत्र को रेल कनेक्टिविटी से जोड़ा जा सके और जनता को बड़ी रेल लाइन का लाभ मिल सके इस हेतु पलिया व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने गत दिनों मंडल रेल अधीक्षक सहित रेल के उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर रेल के फेरे बढ़ाने सहित अमान परिवर्तन कर बड़ी रेल लाइन बनवाने की मांग करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकार तथा जनप्रतिनिधियों का आवाहन करते हुए जनता से अपील की है की अधिक से अधिक संख्या में लोग जुड़कर पलिया-बिलरायां तिकोनियां क्षेत्र को रेल कनेक्टिविटी से जोड़ने में अपनी जन सहभागिता निभाएं।

Related Articles

Comments

Back to Top