*फूलबेहड़ में संपन्न हुई ऐप्जा की ब्लॉक बैठक*
लखीमपुर खीरी Aug 24, 2025 at 05:25 PM , 122*फूलबेहड़ (खीरी* । ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (AIPJA) की ब्लॉक स्तरीय बैठक रविवार 24 अगस्त को ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित हुई। बैठक ऐप्जा कोआर्डिनेट अनुराग सारथी एवं जिला अध्यक्ष संदीप शुक्ला के दिशा-निर्देश में, ब्लॉक अध्यक्ष सिरताज अली एवं महासचिव रिजवान अंसारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें अमित तिवारी उपाध्यक्ष, सलमान खान महामंत्री, पंकज शर्मा संगठन मंत्री, अमरिंदर सिंह सचिव, सुनीत बाजपेई सह सचिव, साबिर अली कोषाध्यक्ष व ज्ञान प्रकाश तिवारी मीडिया प्रभारी बनाए गए।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। बैठक में सुनीत बाजपेई, साबिर अली, मोहम्मद तलआ, जसवंत कुमार, प्रमोद कुमार, विमलेश कश्यप, नंदेश कुमार, गौतम त्रिवेदी सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments