खाद न मिलने से धान की फसल हो रही बर्बाद
लखीमपुर खीरी Aug 24, 2025 at 04:25 PM , 131(हरिशंकर मिश्र/केके शुक्ला)
लखीमपुर खीरी। जिले में किसानों की धान की फसल यूरिया खाद की अनुपलब्धता के कारण बर्बाद होने के कगार पर है। हालात यह है कि लंबी लाइन लगाने के बाद मात्र एक बोरी खाद कुसुमौरी निवासी अभिषेक तथा सैदीपुर में राहुल दुकानदार महंगे रेटों में देते हैं जिसकी रसीद भी नहीं देते साथ ही इनके द्वारा खाद के साथ में एक पाउडर तथा छिड़कने वाली दवा पाउडर भी ऊंचे दामों में दिया जाता है जब कोई किसान इसका विरोध करता है तो शातिर दिमाग अभिषेक खाद्य विक्रेता ने कुसुमौरी में बीते दिवस किसानों को आपस में ही लड़ा दिया था। इस प्रकार खाद्य विक्रेता सरकार की आदेशों को धता बताते हुए किसानों को लूट रहा है यही हाल सैदीपुर में भी है इनके द्वारा भी किसानों को जमकर लूटा जा रहा है।
सैदीपुर का दुकानदार अब एक हफ्ते बाद की तारीख का टोकन लखीमपुर में अपने घर ही बनाता है टोकन काटने का शुल्क₹40 लेकर टोकन देता है किसानों का कहना है कि बताते हैं कि इस टोकन पर तीन-तीन सितंबर को सैदीपुर में राहुल खाद बांटेगा तब तक किसान अपनी फसल किस तरीके से बचोरएं जबकि सरकार के विकास भवन में बैठने वाले अफसर बताते हैं कि खाद की कोई कमी जिले में नहीं फिर भी किसान खाद नहीं पा रहा है, तो अफसर झूठ बोल रहे हैं? अभिषेक खाद विक्रेता जैसे दुकानदारों ने इसी तरीके से कई दुकानें क्षेत्र में डालकर संबंधितों के संरक्षण में अपना व्यापार कर रहे हैं। चर्चा तो यहां तक है कि कुछ व्यापारी गण नकली खाद भी मौके का फायदा उठा कर ऊंचे दामों में भी किसानों को दे रहे है किसान परेशान होकर अपना दुख दर्द अफसर को बताते हैं परंतु किसानों को खाद वह भी नहीं दिला पा रहे हैं। शायद अफसर चाहते हैं कि जब किसानों को खाद नहीं मिलेगी तब आगामी चुनाव में बीजेपी सरकार गिर जाएगी। विपक्ष के नेता राजनीति की रोटी सेक रहे हैं और बीजेपी नेता शायद किसानों के हमदर्द बनने के लिए चुनावी समय का इंतजार कर रहे हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments