वार्ड नंबर 7 अशोक नगर में सरकारी हैंड पंप खराब

लखीमपुर खीरी , 97

निघासन (खीरी )। निघासन नगर पंचायत पानी की टंकी सप्लाई में कर्मचारी कर रहे हैं लापरवाही आए दिन पानी टंकियां से पानी नहीं निकलता। जबकि सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी पानी टंकी की सप्लाई देने के लिए नई टंकियां का निर्माण सरकार द्वारा किया गया है। फिर भी नगर पंचायत होने के बावजूद भी पानी की सप्लाई नहीं मिल पा रही ग्रामीणों को आए दिन सप्लाई तो दी जाती है। पर घरेलू टंकियां से पानी नहीं निकलता यहां समस्या आज और कल की नहीं है यह समस्या लगभग 6 महीने पहले से चल रही है कभी तो 9:00 बजाने से पहले सप्लाई बंद कर दी जाती है। फिर भी जिम्मेदार अधिकारी संज्ञान लेने से पीछे हट रहे हैं। जबकि कई बार शिकायत भी की गई है फिर भी पानी की टंकी पर मौजूद लापरवाह कर्मचारियों की आये दिन शिकायत बनी रहती है। जिसके चलते निघासन के ग्रामीणों में पानी सप्लाई कर्मचारी के लिए रोष दिखाई दे रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top