धार्मिक स्थल के सौन्दर्यीकरण हेतु प्रशासन ने देखे हालात अफसरों ने ग्रामीणो से मांगा सहयोग

लखीमपुर खीरी , 147

आलोक मिश्र

लखीमपुर खीरी। धौरहरा से क्षेत्रीय विधायक के प्रयास से क्षेत्र के प्राचीन धार्मिक स्थल नारायणेश्वर महादेव मंदिर जुगुनूपुर में स्थापित स्थल के जीर्णोद्धार हेतु मंगलवार को लखनऊ से आई टीम के साथ विधायक,एसडीएम व तहसीलदार ने ग्रामीणों से रूबरू होकर मंदिर परिसर को व्यवस्थित करने हेतु सहयोग मांगा।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को लखनऊ से आई पुरात्तव विभाग की टीम के साथ विधायक विनोद शंकर अवस्थी, एसडीएम धौरहरा शशीकांत मणि व तहसीलदार आदित्य विशाल लाव लश्कर के साथ क्षेत्र के ग्राम जुगनुपुर में स्थित प्राचीन धार्मिक स्थल शिव मंदिर पहुंच कर टीम के साथ मंदिर परिसर का भ्रमण करके पूरे परिसर का निरीक्षण करते हुए उपस्थित ग्रामीणों से वार्ता करते हुए सहयोग करने का आवाहन किया।
ज्ञात हो कि पूर्व में मंदिर परिसर के नाम काफी संम्पति थी जिसको क्षेत्र के कुछ मठाधीशों द्वारा खुर्द बुर्द करते हुए औने-पौने दामों पर बेच दिया गया था।परिसर के कायाकल्प कराने को लेकर पुरातत्व विभाग की टीम पहले ही निरीक्षण कर चुकी हैं।मतलब अब धार्मिक स्थल की साज सज्जा करने का रास्ता साफ हो गया।टीम के सदस्यों के साथ एसडीएम शशिकांत मणि तहसीलदार आदित्य विशाल,प्रभारी निरीक्षक सुरेश मिश्रा भगवती प्रसाद शुक्ल गोपाल शंकर अवस्थी सहित सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी रही।

Related Articles

Comments

Back to Top