22 बिंदुओं के सहारे दूर होगी गरीबी--सीडीओ खीरी ग्राम सचिवालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम

लखीमपुर खीरी , 140

(सुनील शर्मा)

लखीमपुर खीरी। मंगलवार को विकास खंड धौरहरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत हसनापुर पंचायत भवन में जीरो पॉवर्टी के जनपद खीरी में प्रथम लाभान्वित लाभार्थियों को मुख्य विकास अधिकारी खीरी के द्वारा प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
जानकारी के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी खीरी अभिषेक कुमार ने मंगलवार को विकास खंण्ड धौरहरा में जीरो पॉवर्टी के अंतर्गत विकासखंड की 49 ग्राम पंचायतो में 25 निर्धनतम परिवार चयनित हुए।इन 25 निर्धनतम परिवारों को समयबद्ध चरण में एक्सट्रीम पॉवर्टी से निकालने के लक्ष्य को विकासखंड की चार ग्राम पंचायत जुगनूपुर,चकलखीपुर, रामलोक,हसनापुर के 25 निर्धनतम परिवार को निम्न योजनाओं से लाभान्वित करने के साथ प्रमाण पत्र वितरित में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण,खाद एवं रसद विभाग, उज्जवला कनेक्शन एवं राशन वितरण, कृषि विभाग किसान सम्मन निधि एवं अन्य,बाल विकास पुष्टाहार आहार आंगनबाड़ी केंद्र संचालन पुष्टाहार वितरण,बेसिक शिक्षा छात्र पंजीकरण पाठ्य पुस्तकों एवं ड्रेस वितरण,प्रोबेशन विभाग निराश्रित महिला पेंशन कन्या सुमंगला एवं मान्य,समाज कल्याण विभाग वृद्धावस्था पेंशन एवं अन्य दिव्यांग कल्याण दिव्यांग पेंशन एवं अन्य,चिकित्सा विभाग आयुष्मान कार्ड एवं जन आरोग्य,श्रम विभाग में श्रमिकों का पंजीकरण,जिला उद्योग केंद्र मुख्यमंत्री युवा उद्यमी एवं अन्य,कौशल विकास मिशन,मनरेगा जॉब कार्ड,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत आच्छादित,पंचायती राज विभाग/शौचालय की स्थिति,विद्युत कनेक्शन,जल जीवन मिशन,सोफिट निर्माण, 
जननी सुरक्षा योजना,सहभागिता योजना निनाश्रित गोवंश को सहारा पशुपालन को बढ़ावा प्रत्येक गवर्न्स पर ₹50 प्रतिदिन के माह ₹1500,कैटल सेट,गोट सेट सहित 22 बिंदुओं को लेकर 
उपरोक्त कार्यक्रम में विकास खंड धौरहरा के खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार तिवारी द्वारा संबोधन में अवगत कराया गया कि 4 ग्राम पंचायत में चयनित 25 निर्धनतम परिवार को गरीबी मुक्त करा दिया गया है शेष 45 ग्राम पंचायत को एक सप्ताह में सत प्रतिशत 25 निर्धनतम परिवार को गरीबी मुक्त कर दिया जाएगा,इस मौके पर विकास खंड का समस्त कार्यालय स्टाफ एवं सभी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मौजूद रहे,कार्यक्रम में सीडीओ खीरी अभिषेक कुमार पीडी एसएन चौरसिया व खंण्ड विकास अधिकारी संदीप तिवारी ने ग्राम पंचायत जुगनूपुर की ग्राम पंचायत अधिकारी निधि देवी, ग्राम पंचायत चकलाखीपुर, रामलोक के ग्राम विकास अधिकारी नवल किशोर व ग्राम पंचायत हसनापुर के सचिव धीरज को प्रशस्ति पत्र देकर कार्यों की मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशंसा की।

Related Articles

Comments

Back to Top