*धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया 79 वां स्वतंत्रता दिवस*

लखीमपुर खीरी , 150

 *छात्र/छात्राओं को लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने में भी मदद करता है:- चाँद कुमार जैन*
 

 *पलिया कलां-लखीमपुर खीरी। शुक्रवार  को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पलिया कलां खीरी में 15 अगस्त का बहुत ही धूमधाम से उत्साह के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया।*
        *इस अवसर विद्यालय के सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने अनेक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों को अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया।*
     *कार्यक्रम का शुभारम्भ 9 बजे ध्वजारोहण,राष्ट्रगान व भारत माता के उद्घोष के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी कमांडेंट माननीय सचिन कुमार जी एवं सभी मुख्य अतिथि महानुभाव , प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन किया।*
    *विद्यालय की बहनों ने अभिनय के माध्यम से मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। विद्यालय के प्रधानाचार्य  राम प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों का  परिचय कराया साथ ही बहिनों द्वारा अतिथियों को तिलक बैच लगाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। अतिथि स्वागत में बहिनों द्वारा मधुर स्वर मे स्वागत गीत गाया गया इसके पश्चात भैया/बहिनों  द्वारा अभिनय गीत - फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, स्वविचार -  भैया शौर्य द्वारा  प्रस्तुत किए गए l आए हुए नगर के सभी सम्मानित अतिथिगण संरक्षक कृष्ण कुमार मालपानी, अध्यक्ष चाँद कुमार जैन, प्रबंधक बचन तिवारी , सह-प्रबंधक शिवपाल,  नगर कार्यवाह अभिषेक शुक्ला , पलिया नगर प्रचारक योगेंद्र एवं उनकी टीम के सभी सदस्य प्रतिष्ठित व्यापारी विजय नरायण महेन्द्रा, पत्रकार बंधु व नगर के सम्मानित गणमान्य अभिभावक/बंधु भगिनी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।*
   *मुख्य अतिथि सचिन कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन का मूल्य वह तरीका है जिससे आवश्यक कार्य किए जा सकते हैं। अभ्यास न केवल हमें सकारात्मक कार्य करने में सक्षम बनाता है, बल्कि यह हमारे मन और शरीर को प्रशिक्षित करने, हमें अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने और अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। अध्यक्ष चाँद कुमार जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हमारे विद्यालय ने जो यश प्राप्त किया है उसमे किसी एक का नहीं बल्कि आप सभी का पूर्ण सहयोग रहा है।*
   *पलिया नगर कार्यवाह अभिषेक शुक्ला ने  अपने उद्बोधन में कहा की सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है यदि हम अपने जीवन में अनुशासन का ठीक प्रकार से पालन करते तो हमें प्रत्येक कार्य में सफलता अवश्य ही मिलती है, सभी ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि सराहना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रताप  जी ने आये हुए सभी अतिथि महानुभावों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया । शान्ति मंत्र के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।*

Related Articles

Comments

Back to Top