*स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया*

लखीमपुर खीरी , 149

लखीमपुर-खीरी, 15 अगस्त लखनऊ पब्लिक स्कूल की लखीमपुर शाखा में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  राष्ट्रीय तिरंगे का ध्वजारोहण लखनऊ पब्लिक स्कूल के जनरल मैनेजर हर्षित सिंह द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रारंभ मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गीत 'यह जो देश है तेरा ..., झुकना पाऊं भले मिट जाऊंगा मैं..., आजादी के लिए नस-नस में बहे तू वतन....'  आदि की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों ने सभी को रोमांचित कर दिया। इस अवसर पर लखनऊ पब्लिक स्कूल के जनरल मैनेजर हर्षित सिंह ने राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वो और कर्तव्यों को उत्कृष्टता के साथ निर्वाहन करने का आवाहन किया। प्रधानाचार्य विजय सचदेवा ने सभी को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दी। समारोह के अंत में बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top