*12वीं बार शुक्रवार को मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस* *प्रथम स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार के दिन मनाया गया था*

लखीमपुर खीरी , 264

वह ऐतिहासिक दिन जब भारत देश अंग्रेजी हुकुमत से आजाद हुआ था, वह शुक्रवार का दिन था। आज से ठीक 78 वर्षों बाद आज जब हम 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे है। इस बार भी शुक्रवार का ही दिन पड़ा रहा है। आजादी के बाद यह अवसर पहली बार ही नहीं आया है l इस वर्ष 2025 में भी हम सभी भारतवासी इस आजादी के राष्ट्रीय महापर्व को शुक्रवार के ही दिन 12वीं बार मना रहे हैं। इस सदी में यह अवसर चौथी बार आया है।
इससे पूर्व इसी सदी में यह दिन 2003, 2008 और 2014 में भी आया था। अगली बार यही शुक्रवार का दिन आजादी के महापर्व पर 2031 में 6 वर्षों बाद पुनः आएगा। इन वर्षों के अतिरिक्त आगामी 2036, 2042, 2053, 2059, 2064, 2070, 2081, 2087, 2092 और 2098 वर्षों में भी यही शुक्रवार का दिन आजादी के इस महापर्व पर पुनः आयेगा। इस सदी में कुल 15 बार ऐसा अवसर बनेगा। विगत सदी में यह अवसर क्रमशः 1952, 1958, 1969, 1975, 1980, 1986 तथा 1997 वर्षों में कुल आठ बार आया था।  कैलेंडर संबंधी ऐसी ही रोचक जानकारियो को हमेशा की तरह साझा करने वाले लखनऊ पब्लिक स्कूल, लखीमपुर-खीरी के गणित अध्यापक अतुल सक्सेना ने अपनी स्वनिर्मित सैकड़ों वर्षों के तैयार की गयी अंक-कोड कलेण्डर की तालिका के आधार पर प्रस्तुत किया है।

Related Articles

Comments

Back to Top