ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में गए किसानों ने दिया 13 सूत्री मांग पत्र
लखीमपुर खीरी Aug 13, 2025 at 06:22 PM , 172मोहम्मदी खीरी। किसान संगठन द्वारा अपनी मांगों को लेकर बड़ी संख्या में ट्रैक्टर पर सवार होकर किसानों ने 30 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गई है। रास्ते में किसानों का जगह-जगह स्वागत किया गया उत्साह से लेबरेज किसानों की यात्रा मोहम्मदी मंडी परिसर में पहुंचने पर स्थानीय किसानों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया सुरक्षा व्यवस्था के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया उनकी मांगों का ज्ञापन लेने पहुंचे तहसीलदार संतुष्ट न कर पाने पर वापस बैरंग लौट गए जिससे गुस्साए किसान धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी करने लगे जिससे प्रशासन के हाथ पैर फूल गए हैं।
जिला अध्यक्ष दिलबाग सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में किसान ट्रैक्टर पर सवार होकर गोला से मोहम्मदी की तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए जिनका जगह-जगह पर स्वागत किया गया और स्थानीय किसान कारवां में शामिल होते रहे जिससे उनकी संख्या बढ़ती चली गई मोहम्मदी मंडी परिसर में पहुंचने पर किसानों ने स्वागत किया है। किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित अपनी 13 सूत्री मांगों का मांग पत्र एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार लेने पहुंचे जहां किसानों ने उन पर खाद की किल्लत को लेकर कई सवाल दाग दिए जिससे वह निउत्तर हो गए किसानों ने समस्या को निर्धारित समय में हल करने का आश्वासन मांगा जिस पर तहसीलदार खींज कर चले जाने से हमारी मांगे पूरी करो कह कर हंगामा काटने लगे।
तहसीलदार से वार्ता विफल होने पर सीओ अरुण कुमार सिंह और निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने संभाला मोर्चा
किसानों से वार्ता विफल होने पर पुलिस के अधिकारी सामने आए उन्होंने किसानों की समस्या के लिए उच्च अधिकारियों से वार्ता कर किसानों का प्रतिनिधिमंडल डीएम खीरी से मिलने की वार्ता कराई यूरिया की मांग 5 दिन के भीतर सुनिश्चित कराने काआश्वासन देने पर सहमत बनी।
किसानों ने दिया 13 सूत्री मांग पत्र
मांग पत्र में किसानों ने बहुराष्ट्रीय कंपनियां भारत छोड़ो कॉरपोरेट खेती छोड़ो, अमेरिका द्वारा लगाए गए 25 परसेंट टैरिफ का विरोध, राष्ट्रीय सहकारी नीति का विरोध, समर्थन मूल्य की गारंटी और खरीद सुनिश्चित करना, कर्ज माफी और माइक्रो फाइनेंस कंपनियां बंद हो, बिजली के क्षेत्र में निजीकरण और स्मार्ट मीटर का विरोध, पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग का विरोध, किसानों को 10 हजार की पेंशन की मांग, पुराने ट्रैक्टर पर प्रतिबंध की नीति का विरोध, विश्व आदिवासी दिवस और मूलवासी दिवस 9 अगस्त 2025 अमर रहे वन अधिकार अधिनियम 2006 मूल भावना में लागू किया जाए, विद्यालयों को बंद करने की नीति वापस ली जाए, पुलिस प्रशासन द्वारा समर्थित सांप्रदायिक हिंसा को रोका जाए, यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और किसानों पर लाठियां न चलें, और बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल की तीनों यूनिटों द्वारा पिछले वर्ष का भुगतान दिलाया जाए।
तिरंगा यात्रा में किसान संगठन के लोगों के साथ बलवीर सिंह मध्यांचल प्रभारी, मोनू यादव, साजिया अल्वी, मुख्तार सिंह, आकाश भारती, अमरदीप सिंह, बलजिंदर सिंह, गुरजीत सिंह, संग्राम सिंह, अचल सिंह आकाश सिंह समेत हजारों की संख्या में किसान मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments