*भारतिय सीमावर्ती-तस्कर की सेटिंग, नेपाल जाता 25 लाख का माल नेपाल एपीएफ ने पकड़ा।*

लखीमपुर खीरी , 232

लखीमपुर-खीरी के इंडोनेपाल सीमावर्ती इलाकों में भारतिय तस्करों की इस कदर सेटिंग है कि नेपाल में 25 लाख की पकड़ी गई बड़ी तस्करी ने भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की पोल खोलकर रख दी ऐसा नहीं है कि यह कोई तस्करी छोटी सी थी पूरे के पूरे ट्रकों माल नेपाल जा रहा था और भारतिय सीमावर्ती सुरक्षा एजेंसिया हाथ पर हाथ धरे बस उनको पकडने और फोटो खिंचवाने में मस्त हैं जो रोज मर्रा का सामान ले जा रहे हो या फिर मुख्य नाके से सीमा पार कर रहे हैं बाकी खुली सीमा पर से क्या जा रहा यह जिम्मेदारी एक दर्जन से अधिक सीमा पर बैठे विभागों से कोई लेना-देना नहीं है। जब एक ट्रक माल सीमावर्ती क्षेत्र में डम्प कर नेपाल बड़ी ही आसानी से पहुंचा देते हैं तो क्या इतनी बड़ी तस्करी और सीमावर्ती खुफिया सूत्र इन तस्करों का पता आखिर क्यों नहीं लगा पाते कहीं न कहीं इस लापरवाही या सम्लिता की बू सभी से आ रही है और इसका फायदा सीमावर्ती तस्करों को मिल रहा है। आखिर ट्रकों के ट्रकों माल किसके इशारे पर नेपाल पहुचाया जा रहा है यह अपने आप में बड़ा सवाल और इंडो-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।
आपको बता दें कि इंडो-नेपाल बॉर्डर पर स्थित एक थारू गांव से तस्करी कर नेपाल लाया जा रहा लाखों रुपए का कपड़ा नेपाल के एपीएफ के जवानों ने पकड़ने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। मुखबिर की सूचना के आधार पर नेपाल एपीएफ जवानों की संयुक्त टीम ने मोहना नदी में नाव के माध्यम से भारतीय सीमा क्षेत्र से तस्करी कर लगभग 25 लाख रुपए का कपड़ा नेपाल( झलारी  ) गांव के निकट मोहना घाट पर पकड़ने में सफलता प्राप्त की। उक्त माल एक भारतीय तस्कर का बताया जा रहा है जो मौके से फरार हो गया। जिसकी नेपाल सुबह एजेंसियां तलाश कर रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top