*टैक्सी माफियाओं पर गौरीफंटा पुलिस की कार्रवाई, अवैध डग्गामार का नेटवर्क पुलिस से तगड़ा।-*
लखीमपुर खीरी Aug 12, 2025 at 06:53 PM , 130पलिया कलां खीरी। मंगलवार को गौरीफंटा पुलिस ने अवैध टैक्सी संचालकों पर कार्रवाई जैसे ही करनी शुरू की कि पुलिस के ही सूत्र ने करीब दो दर्जन से अधिक को खबर कर सतर्क कर दिया और बंसीनगर सहित गौरीफंटा सड़कों पर सभी वाहन कार्रवाई के डर से महफूज खडे कर दिए गए।
आपको बता दें कि इन टैक्सी माफियाओं का मकड़जाल इस कदर फैला है कि रात के 12 बजे से बंसी नगर पर इनकी भीड़ इकट्ठा मेले नुमा होने लगती है और जैसे ही सुबह होती है उससे पहले पुलिस से बचने के लिए अधेरे का फयदा उठाते हुए नेपाली यात्रियों को नेपाल पहुंचा देते हैं।
*इन डग्गामार टैक्सियों से मादक पदार्थ के साथ मानव तस्करी को दिया जाता अंजाम।*
इंडोनेपाल सीमावर्ती नेपाल में इन्ही डग्गामार टैक्सियों से मादक पदार्थ के साथ साथ मानव तस्करी को भी पकड़ा जा चुका है जिसकी हाल ही महिनों में नेपाल में भारतिय करीब एक दर्जन से अधिक पकड़ कर हवालात की हवा खा रहे हैं।
लेकिन भारतीय सुरक्षा एजेंसियां इन डग्गामार तस्करों को पकडना तो दूर की बात इन धंधे बाजों को बढ़ावा दे रही है कोविड काल पहले जिस सीम से एक भी टैसी डग्गामार वाहन नहीं चलते थे आज गौरीफंटा बॉर्डर पर एक नहीं सैकड़ों टैक्सियां किसकी संरक्षण में चल रही और गैर-कानूनी धंधों को कौन इनकी सरपरस्ती में अंजाम दे रहा है।
*सूनसान जंगल इलाके में रूक रही टैक्सी व डग्गामार बसों पर लूट जैसी बडी घटनाओं का मडराता खतरा।*
पलिया थाना क्षेत्र के अलग-अलग सून सान जगहो पर खड़ी हो रही टैक्सी गाड़ियां व डग्गामार बसों पर नेपाली यात्रियों को हर समय लूट जैसी तमाम घटनाओं का डर सताता रहता है नेपाली जानकारों का कहना है कि न तो पुलिस और न ही रूकने का कोई सुरक्षित स्थान है उसके बाद भी जबरन टैक्सी माफिया गैग सैकड़ों वाहनो को रूकवाकर बड़ी अपराधी घटनाओं को न्योता दे रहे हैं और बड़ी घटनाओं का पुलिस तथा तमाम सुरक्षा एजेंसियां इंतजार कर रही है
वही गौरीफंटा बॉर्डर पर टैक्सी माफियाओं पर पुलिस की कार्रवाई को भी बंसीनगर बैठे टैक्सी गैग नजर बनाए रहते यहा तक पुलिस के सूत्र को भी मैनेज कर सीमावर्ती क्षेत्रों के पुलिस की हर इनपुट को भी खबरदार कर दिया जाता है जिससे कि टैक्सी गैंग सुरक्षित स्थानों पर गाड़ियों को छुपाकर महफूज हो जाते हैं और पुलिस हवा में लाठिया भाजती रहती है।






_page-0001.jpg)
























Comments