गोवंश के झुंड से बाइक टकराने से मां बेटा जख्मी

लखीमपुर खीरी , 127

मोहम्मदी खीरी 
नेशनल हाईवे पर गांव रामपुर के पास बैंक से वापस बाइक पर मां बेटा को घर जाते समय बाइक आवारा पशुओं के झुंड से टकरा गई जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से मोहम्मदी सी एच सी पर भर्ती कराया डॉक्टरों ने महिला की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया है।
गांव बढवारी मांग निवासी ओमकार ने बताया वह अपनी माता मायावती को बाइक पर बैठा कर बैंक आया था जहां से वापस जाते समय रामपुर के पास सड़क पर बैठे गोवंश के झुंड अचानक दौड़ पड़े जिससे बाइक टकरा जाने से सड़क पर गिर गए पीछे बैठी मां के सर में गंभीर चोटें आने से बेहोश हो गई है। हालत नाजुक होने के चलते इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।

Related Articles

Comments

Back to Top