*पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने जिलाधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल से मुलाकात कर ऐतिहासिक मेला चैती एवं सावन मेला को राजकीय मेला घोषित करने की मांग की*

लखीमपुर खीरी , 136

लखीमपुर।
सोमवार 11 अगस्त 2025 को नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल से भेंट कर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में पवित्र सावन मेला एवं ऐतिहासिक चैती मेला को राजकीय मेला घोषित करने का प्रार्थना पत्र दिया। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने जिला अधिकारी महोदया को जानकारी देते हुए कहा कि," *देवाधिदेव महादेव का पवित्र श्रावण मास 11 जुलाई 2025 से 09 अगस्त 2025 तक रहा जिसमें  छोटी काशी गोलागोकर्णनाथ में लगभग 29,34,700 श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। वहीं चैत्र मास की नवरात्र में विगत 120 वर्षों से ऐतिहासिक चैती मेला का आयोजन होता है जो लगभग एक माह तक चलता है।इस मेले में बाहर से लगभग 250 दुकाने खेल खिलौनों, लकडी की सजावट की सामग्री, क्राकरी, सोफ्टी इत्यादि की दुकानें मेला में आकर्षण का केंद्र रहती है साथ ही नगर पालिका सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती है।नगर क्षेत्र के आप-पास के20 से 25 किमी० के परिक्षेत्र से लगभग 30,000 की संख्या प्रतिदिन आती है। जो राजकीय मेला की श्रेणी को पूर्ण करता है।*

Related Articles

Comments

Back to Top