खुले आम बिक रहा चौराहों पर गोश्त सड़क के चारों ओर उसके अवशेषों की गंदगी
लखीमपुर खीरी Aug 12, 2025 at 06:40 PM , 202(हरिशंकर मिश्र)
लखीमपुर खीरी। जिम्मेदारों की मिलीभगत से बीमार बकरों का गोश्त बकरकसा सुंदरवल अंदेश नगर सैदीपुर के चौराहे पर खुलेआम बेंच रहे हैं जिसको खाकर लोग बीमार पड़ रहे हैं। पशु चिकित्सा अधिकारी सुंदरवल फूलबेहड़ की इसमें मिली भगत बताई जा रही है जानकारी के अनुसार ब्लॉक फूलबेहड़ के अंतर्गत चौराहे सुंदरवल सैदीपुर अंदेशनगर चौराहे पर बकर कसाबों द्वारा खुलेआम बीमार बकरों का गोश्त बेंचा जाता है तथा गंदगी सड़क के चारों तरफ डालते रहते हैं। इस सबकी जानकारी सम्बन्धित जिम्मेदारों को है परंतु वह कुछ कार्रवाई करना नहीं चाहते। लोग बताते हैं बकर कसाब को पशु चिकित्सक तथा पुलिस का संरक्षण प्राप्त है।






_page-0001.jpg)
























Comments