गोला खीरी में सर्व मानव सेवा समिति की बैठक
लखीमपुर खीरी Aug 11, 2025 at 06:45 PM , 157लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकर्णनाथ ब्लाक कुम्भी गोला के ग्राम झाऊपुर में सर्व मानव सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता संस्था के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने की। बैठक में मुख्य रूप से गोला बस डिपो से झाऊपुर लन्दनपुर ग्रन्ट होते हुए अमीर नगर वाया मैगलगंज तक बस सेवा शुरू करने की मांग की गई। जितेन्द्र सिंह ने कहा कि इस मार्ग पर बस सेवा शुरू होने से न केवल परिवहन विभाग को राजस्व प्राप्त होगा, बल्कि क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा भी मिलेगी।समिति ने लन्दनपुर ग्रन्ट झाऊपुर में चौराहा निर्माण की मांग भी रखी। साथ ही झाऊपुर में मोबाइल टावर के पास से गांव की ओर जाने वाली जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की गई। बैठक में भ्रष्टाचार के मुद्दों पर भी चर्चा हुई ।जितेन्द्र सिंह ने कहा कि समाज में भ्रष्टाचार इसलिए पनपता है क्योंकि कुछ लोग इसे बढ़ावा देते हैं और जागरूक लोग इसका विरोध नहीं करते। उन्होंने भ्रष्टाचार मिटाने के लिए समाज को जागरूक होने का आवाहन किया। बैठक में अनूप कुमार तहसील अध्यक्ष गोला, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार , ब्लॉक उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार, मनोज कुमार सक्रिय कार्यकर्ता सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। समिति ने विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए अधिकारियों से मिलने का निर्णय भी लिया।






_page-0001.jpg)
























Comments