*तालब में डूबने से युवक की हुई मौत*
लखीमपुर खीरी Aug 07, 2025 at 06:07 PM , 145*मोहम्मदी खीरी*
थाना मोहम्मदी की पुलिस चौकी मुड़ानिजाम क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिपरिया कप्तान में एक व्यक्ति पानी में डूब गया सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी मूडानिजाम विक्रांत चौधरी मय हमराही फोर्स के साथ तत्काल घटनास्थल पर तो मालूम हुआ तालाब में वर्षा के कारण अत्यधिक पानी भर गया था जिसमें रमाकांत पुत्र लालाराम उर्फ मुंशी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम पिपरिया कप्तान युवक पिपरिया कप्तान के तालब मे डूब गया जिसको ढूंढने के लिए चौकी प्रभारी विक्रांत चौधरी ने गोताखोरों को बुलाकर गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को तालाब से बाहर निकाला गया जब तक युवक की मृत्यु हो चुकी थी मृतक के शव का पंचायतनमा की कार्रवाई कर शव को सील कर जिला मुख्यालय भेज दिया मृतक अपने पीछे पत्नी सीमा, बड़ा लड़का राहुल उम्र 16 वर्ष,छोटा लडका गोलू उम्र 8 वर्ष लडकी शीतल 11 वर्ष छोड गया मृतक रमाकांत मजदूरी करके अपने परिवार का जीवन चलता था उसके जाने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है कमाने वाला कोई नहीं रह गया है उसके बच्चों के आगे रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है वहीं परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है घटनास्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार बालकराम, हल्का लेखपाल अमरीश कुमार मौजूद रहे






_page-0001.jpg)
























Comments