बाबूराम सर्राफ नगर में गंदगी से परेशान हैं निवासी आगामी दिनों में चुनाव बहिष्कार का मन बना रहे

लखीमपुर खीरी , 135

सुनील शर्मा 

लखीमपुर खीरी। मोहल्ला बाबूराम सर्राफ नगर ग्राम सभा सैधरी जो की नगर पालिका परिषद की सीमा से बिलकुल सटा हुआ मोहल्ला है और इस मोहल्ले को बसे हुए लगभग 35 वर्ष हो गए है लेकिन मोहल्ले में स्थित सुरेन्द्र तिवारी के मकान के सामने गली में सब ब्राम्हणो के मकान बने हैं की गली में लोगो के घरो में पांच वर्षो से बर्षात के मौसम में पानी भर जाता है जिसके बारे में ग्राम प्रधान व ब्लाक प्रमुख व मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी कई बार जानकारी देने के बावजूद भी कोई देखने तक नहीं आता नाली खड़ंजा की मरम्मत तो दूर की बात है बार बार मिलने के बाद आश्वासन तो मिलता है लेकिन काम करवाने वाला कोई नहीं आखिर कैसे मोहल्ले के  लोगो को इस गन्दगी से निजात मिल पाएगी। लोगों का कहना है कि प्रतीत होता है सिर्फ द्वेष वश यह कार्य नहीं करवाया जा रहा है जबकि मोहल्ले में आगे पीछे की सारी गलियों में काम करवाया गया लेकिन यहाँ पर नहीं अब सभी ब्राम्हण निवासियों ने मन बनाया है आगे आने वाले हर चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top