कर्ज के लिए समिति के चक्कर काट रहा किसान

लखीमपुर खीरी , 168

(के.के. शुक्ला/हरिशंकर मिश्र)

लखीमपुर खीरी। सरकार चाहे लाख किसानों के हित में अपने कार्मिकों को निर्देश दे परन्तु किसानों का काम पैसा लेकर भी सहकारिता विभाग के अधिकारी नहीं करते हैं जिसका जीता जागता प्रमाण ब्लॉक फूलबेहड़ के कुसुमौरी निवासी एक व्यक्ति है जो कर्ज के लिए चक्कर लगा रहा है। हमारे संवाददाता हरिशंकर मिश्र को मिली जानकारी के अनुसार मौजमाबाद किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड सुंदरवल में कर्जे की फाइल पास करवाने के लिए कुसुमौरी निवासी गुरदेव सिंह पुत्र जागीर सिंह सुंदरवल स्थित मोजमाबाद सहकारी समिति के सचिव परमानंद तिवारी से मिले तो सचिव ने कहां की फाइल का खर्चा₹1200 दे तब में अधिकारियों से फाइल तत्काल पास करवा दूंगा। पीड़ित किसान ने बताया कि मैने 1200 रुपए दिए और कई दिनों के बाद पीड़ित किसान सचिव से पूंछा कि साहब मेरी फाइल पास हो गई है कि नहीं तब सचिव परमानंद तिवारी ने कहा कि आप हमारे सहयोगी दिलीप शुक्ला से मिल लो तब पीड़ित किसान ने दिलीप शुक्ला से मिला तो दिलीप शुक्ला ने कहा कि हमको फाइल लखीमपुर जिला सहकारिता के कार्यालय जाना है उसका खर्चा हमें₹300 दीजिए तब पीड़ित किसान में अपनी फसल बचाने के लिए₹300 दिलीप शुक्ला को दिए परंतु 2 महीने बीत जाने के बावजूद जब किसान ने संपर्क किया तो वह सचिव ने कहा कि ऊपर वाले ज्यादा पैसा मांगते हैं तब पीड़ित किसान ने कहा कि आप हमे उस अधिकारी का नाम बताओ। सचिव का मुंह लगा भूसा विक्रेता कर्मचारी अनुज त्रिवेदी ने कहा कि अब तुम यहां से भाग जाओ नहीं तो पुलिस बुलानी पड़ेगी तब पीड़ित किसान ने परेशान हो कर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग करते हुए अति शीघ्र कर्ज दिलाने की मांग की है ताकि वह अपनी फसल बचा सके।

Related Articles

Comments

Back to Top