रिमझिम बारिश में भी कॉवडियों की सुरक्षा हेतु अलर्ट दिखे सीओ सदर
लखीमपुर खीरी Aug 03, 2025 at 05:55 PM , 178लखीमपुर खीरी।कांवरियों को कहीं भी किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए सीओ सिटी रमेश कुमार तिवारी बरसात में भी अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे और अपनी ड्यूटी को बखूबी निभा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा के निर्देशन में सीओ सिटी रमेश कुमार तिवारी श्रावण मास के आने वाले चौथे सोमवार से पहले रविवार को कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर रिमझिम बारिश में खुद सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अपने सर्किल में आने वाले सभी थाना अध्यक्षों को कांवरियों की सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रहने और उनकी सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहीं भी किसी प्रकार की भी कावड़ियों को और आम आदमी को कोई भी दिक्कत ना हो और वह अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचे।






_page-0001.jpg)
























Comments