युवक पर लगा युवती को भगा ले जाने का आरोप

लखीमपुर खीरी , 161

लखीमपुर खीरी। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को गुरुवार शाम धौरहरा कस्बे का एक युवक बहला फुसलाकर कर भगा ले गया। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित पिता ने आरोपी को नामजद करते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बबुरी निवासी युवती को धौरहरा कस्बे का युवक गुरुवार शायं बहला फुसलाकर भगा ले गया। पीड़ित पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर बताया कि मेरी लड़की अपने साथ सोने की एक चैन,9 हजार रुपए व मोबाइल फोन भी ले गई है।

कोतवाली धौरहरा के प्रभारी निरीक्षक सुरेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top