मंदिर को खंडहर बनाकर भूमाफिया बनवा रहे पक्का मकान

लखीमपुर खीरी , 152

हरिशंकर मिश्र/शत्रुजीत चौहान

लखीमपुर खीरी। मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर मालपुर गोला रोड स्थित  तहसील गोला गोकर्णनाथ के ग्राम सभा मलूकापुर के ग्राम कौवाखेड़ा भगवानपुर में स्थित श्री राम जानकी मंदिर की एकड़ों जमीन पर एक बार फिर भू माफियाओं की नजर लग गई है और वह अपना कब्जा कर पक्के मकान बनाने में लगे हुए हैं तथा मंदिर की जमीन पर लगे हुए पेड़ों में से दर्जनों पेड़ों को काट काट कर बेच दिया गया। बताते हैं कि दशकों पूर्व मंदिर की जमीन पर काफी तादाद में पेड़ लगाए गए थे जिनकी कीमत वर्तमान में 50  60 लाख रुपए से भी अधिक बताई जाती है परंतु भू माफियाओं की नजर पड़ने के बाद धीरे-धीरे करके नदारद होते चले जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मालपुर गोला गोकर्णनाथ रोड पर स्थित ग्राम सभा मलूकापुर के ग्राम कौवाखेड़ा भगवानपुर स्थित उक्त स्थान पर करीब 4  5 दशक पहले एक महात्मा बाबा का आगमन हुआ था और उन्होंने रात दिन अथक मेहनत व प्रयास कर इस मंदिर का निर्माण किया था जिसमें आस पास के भक्तों ने भी कुछ जमीन मंदिर को दान की थी। मंदिर की सम्पत्ति देखकर इस जमीन को हथियाने के लिए कुछ भूमाफियाओं ने पूर्व में भी करीब 25 साल पहले भी कब्जा करने की कोशिश की थी परंतु तत्कालीन जिलाधिकारी ने थाना भीरा को निर्देशित कर भूमाफियाओं के अवैध कब्जे से उक्त मंदिर की जमीन को मुक्त कर दिया था।
इस मामले में जागरूक ग्रामीणों द्वारा प्रार्थना पत्रों के माध्यम से समय-समय पर प्रशासन को इस प्रकार से किए जा रहे अवैध कब्जे से अवगत कराया जाता रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सम्बन्धित प्रशासन के कार्मिकों की लापरवाही एवं कृपा के कारण भूमाफिया जमीन और पेड़ों को कम करने में लगे हुए हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top