चैकिंग के दौरान एक कार से चरस बरामद 02 गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी , 147

लखीमपुर खीरी।  पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी निघासन के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष तिकुनियां के नेतृत्व में दिनांक-28/29.07.2025 की रात्रि को थाना तिकुनियां पुलिस व एस.एस.बी की संयुक्त टीम द्वारा, नाका चेकिंग स्थल, एसएसबी कैम्प खखरोला के पास से वाहन चैकिंग के दौरान एक कार से 22 किलो 400 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ (चरस) बरामद कर 02 नफर अभियुक्तों खलील अहमद व शौकीन को गिरफ्तार किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना तिकुनियां पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में नि0 अपराध जितेन्द्र बहादुर सिंह,उ0नि0 आलोक कुमार राय,उ0नि0 अभिषेक कुमार,हे0का0 बृजेश कुमार, का0 सुमित कुमार, एसएसबी टीम में नि0 अर्चित तिवारी, मु0आ0सं0 महमान सिंह रावत,आ0सं0 असवन्त कुमार मौर्या,आ0सं0 विनेश कुमार मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top