सरयू में जल भरने गए दो कांवरिया स्नान के दौरान नदी में डूबे

लखीमपुर खीरी , 210

फ्लड पीएसी और पुलिस की तलाश जारी 

लखीमपुर खीरी। जिले की कोतवाली धौरहरा क्षेत्र में सोमवार को शाम जालिम नगर पुल के पास सरयू नदी में जल भरने गए दो कांवरिया स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश शुरू की गई, लेकिन रात होने पर स्थानीय गोताखोरों तलाश बंद कर दी 

 आज सुबह घटना स्थल पर पहुची फ्लड पीएसी टीम ने  सर्च ऑपरेशन में लग गये।


जानकारी के मुताबिक, थाना फरधान क्षेत्र के पिपरा करमचंद ढखवा गांव से कांवरियों का एक दल जल भरने और स्नान लिए जालिम नगर स्थित सरयू नदी पहुंचा था। इसी दौरान 20 वर्षीय अमन और 18 वर्षीय अभिषेक नदी में स्नान करने लगे। तीसरे साथी के अनुसार अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। साथियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा और एसडीएम धौरहरा शशिकांत मणि घटनास्थल पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश की जा रही है, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर फ्लड पीएसी को बुलाया गया है। सर्च ऑपरेशन जारी है और प्रशासन मौके पर डटा हुआ है।

Related Articles

Comments

Back to Top