सिरसा घाट आश्रम में वृहद वृक्षारोपण आयोजन

लखीमपुर खीरी , 119

हरिशंकर मिश्र/सुनील शर्मा 

मोहम्मदी खीरी । पर्यावरण संरक्षण को लेकर सिरसा घाट आश्रम में रविवार को एक प्रेरणादायक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह आश्रम मोहम्मदी क्षेत्र की दिलावरपुर ग्राम पंचायत स्थित शिवनगरा मजरा, गोमती तट पर स्थित है, जो प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक महत्व से परिपूर्ण स्थल है।यह कार्यक्रम गोपाल तिवारी के निवेदन और सौजन्य से संपन्न हुआ, जिसमें समाजसेवी संगठनों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, अधिवक्ताओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक आनंद बाजपेई ने कहा कि "यह आयोजन केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों को सुरक्षित पर्यावरण सौंपने का संकल्प है। वृक्ष हमारे जीवन, आस्था और स्वास्थ्य का मूल आधार हैं।"
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख महेंद्र बाजपेई ने कहा, "आज के समय में वृक्षारोपण एक आवश्यक आंदोलन बन चुका है। जो जितना बड़ा पद या दायित्व निभा रहा है, उसकी उतनी ही जिम्मेदारी है कि वह प्रकृति को बचाने में भूमिका निभाए।
नगरपालिका मोहम्मदी अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा कन्हैया ने कहा, नगर क्षेत्र की हरियाली बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है, और ऐसे आयोजनों से प्रेरणा मिलती है। प्रकृति हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, इसकी रक्षा हर नागरिक का कर्तव्य है।"
कार्यक्रम में सबसे पहले भगवान शिव का विधिवत पूजन किया गया, फिर पीपल, बरगद, अमरूद, गूलर, सहजन, सागौन आदि के लगभग 50 पौधे लगाए गए। यह वृक्षारोपण सिर्फ एक प्रतीकात्मक कार्यक्रम न होकर एक अभियान का हिस्सा है, जिसकी निरंतरता की भी घोषणा की गई। हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष सूरज तिवारी ने कहा कि "आज की युवा पीढ़ी को सिर्फ नारों से नहीं, बल्कि अपने कार्यों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मिसाल बनना होगा।"अतुल बाजपेई ने कहा कि "धर्म, समाज और राष्ट्र की सच्ची सेवा वही है जो प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर की जाए। यह आयोजन एक आदर्श है, जिसे हर क्षेत्र में दोहराया जाना चाहिए।"
कार्यक्रम में हिंदू युवा वाहिनी, ब्राह्मण वेलफेयर फाउंडेशन, भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति - चाणक्य संयुक्त मोर्चा, रूरल हब इनोवेशन लिमिटेड, लोक भारती और ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन समेत कई प्रमुख संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आयुष भदौरिया, मोनिल राठौर, अभिषेक तिवारी चंदन, दिवाकर बाजपेई, प्रांजल मिश्रा, सुमित शुक्ला, योगेश त्रिवेदी एडवोकेट, बब्लू पंडित फरसाधारी, आशाराम सैनी, मन्नान, कृष्ण मुरारी मिश्रा, डॉ. कमलेश दीक्षित, आर एन दीक्षित, अतुल रस्तोगी, महेश श्रीवास्तव, प्रेमजीत भार्गव, रवि त्रिपाठी, सचिन गुप्ता, सत्यम शुक्ला, कृष्ण कुमार अवस्थी, देव रंजन मिश्र, प्रमोद त्रिवेदी, पुजारी कृष्ण दास एवं सहयोगी मनोज हिंदू आदि की सादर सहभागिता रही।

Related Articles

Comments

Back to Top