जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही
लखीमपुर खीरी Jul 18, 2025 at 05:52 PM , 135सीएमओ खीरी को कारण बताओ नोटिस, रोका वेतन
लखीमपुर खीरी । IGRS पोर्टल पर दर्ज जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में रुचि न लेने पर सीएमओ खीरी की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। सीएमओ की लापरवाही और ढुलमुल रवैए के चलते जिले की रैंकिंग प्रभावित हुई है और IGRS पर प्रकरण C श्रेणी में पहुंच गए हैं। इससे शासन की मंशा पर भी आंच आई है।
इस पर डीएम खीरी ने नाराजगी जताते हुए सीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही जुलाई माह का वेतन भी बाधित कर दिया गया है। डीएम की इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।






_page-0001.jpg)
























Comments