*ट्रांसफार्मर और पोल बन रहे रोड चौड़ीकरण में बाधा, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश*

लखीमपुर खीरी , 118

*जनहित में देरी बर्दाश्त नहीं, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के भी निर्देश*

लखीमपुर खीरी, 18 जुलाई। जिले की 18 प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण में बाधक बने विद्युत पोल और ट्रांसफार्मरों की शिफ्टिंग में लापरवाही पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिषेक कुमार सख्त नजर आए। विकास भवन में हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने बिजली विभाग को फटकार लगाते हुए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

सीडीओ ने डॉन बॉस्को-राजापुर व एलआरपी-इंदिरा पार्क मार्ग समेत सभी चिन्हित सड़कों से जल्द ट्रांसफार्मर व पोल हटाने को कहा। साथ ही विद्युत आपूर्ति में स्थिरता लाने, फाल्ट निस्तारण की निगरानी और साप्ताहिक रिपोर्ट अनिवार्य करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने दो टूक कहा – “जनहित के कार्यों में लापरवाही करने वालों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।”

Related Articles

Comments

Back to Top