संचालक मंडल ने सचिव का स्थानांतरण करने की मांग सचिव पर धांधली करने सहित तमाम आरोप

लखीमपुर खीरी , 222

लखीमपुर खीरी। बी पैक्स गणेशपुर के सचिव श्रीधर वर्मा पर संचालक मंडल ने आरोप लगाते हुए स्थानांतरण की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार जिला सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को लिखे गए पत्र में बी पैक्स समिति के संचालक मंडल ने कहा है कि सचिव श्रीधर वर्मा का रवैया किसानों के प्रति संतोषजनक नहीं है आरोप यह भी है कि यह सचिव खाद का वितरण समिति क्षेत्र के बाहर के किसानों को निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य लेकर खाद दे दी जाती है जिसकी संभवत रसीद भी मुहैया नहीं कराई जाती है। इसी प्रकार यह सचिव समिति क्षेत्र के बाहर के लोगों को मनमानी ढंग से ऋण का वितरण भी करता है तथा संचालक बोर्ड की कोई भी बात नहीं सुनता है। संचालक बोर्ड के सदस्यों संतोष कुमार सभापति सोहनलाल उपसभापति अमर सिंह संचालक शत्रोहन लाल संचालक सत्य प्रकाश संचालक ओमकार गिरी संचालक रमेश चंद्र संचालक माधुरी सिंह संचालक ललिता देवी संचालक ने इसी प्रकार के तमाम आरोप लगाकर उक्त सचिव के स्थानांतरण की मांग करते हुए पत्र लिखा है।

Related Articles

Comments

Back to Top