इसीलिए इस भारत भू को हिंदू राष्ट्र बनाना है रामललला की परम कृपा से मंदिर भव्य बन गया है ...

लखीमपुर खीरी , 274

(के0के0 शुक्ला/हरिशंकर मिश्र)

लखीमपुर - खीरी। पत्रकार पातीराम गंगवार के जन्म दिवस के अवसर पर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में अशोक कनौजिया द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के विख्यात कवियों ने अपनी कविताओं से लोगों को रात भर बांधे रखा। कवि सम्मेलन का शुभारंभ विधायक अमन गिरी एवं नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू सदस्य जिला पंचायत पटेल शिखा अशोक कनौजिया ने श्रीराम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया। कवियों एवं अतिथियों को आयोजक पटेल अशोक कनौजिया व पातीराम गंगवार ने अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कवि सम्मेलन का संचालन मैगलगंज से आए सुनीत बाजपेई ने किया। कवि सम्मेलन की शुरुआत संयोजक हेमा पांडे ने वाणी वंदना से की। शाहजहांपुर से आए डॉक्टर इंदु अजनबी ने पढ़ा,
 नई हो चांदनी हमको नई सी धूप मिले
 हमने धरती को कुरेदा तो जल के कूप मिले
 हौसला अपनी भुजाओं में आस का संबल
हमने  पत्थर जो तराशे तो शिव के रूप मिले ।।
 हाथरस से आए हास्य कवि देवेंद्र दीक्षित शूल ने पढ़ा
 चारों तरफ हो शूल मत दामन बचाइए
 आप भी गुलाब जैसे मुस्कुराइए।
 श्रृंगार की मशहूर कवयित्री लखनऊ से आई हेमा पांडे ने कहा 
सब लोग अपने दिल से नफरतों को त्याग दें ,
मेरी है प्रार्थना यही हिंदुस्तान से।
 बाराबंकी से आए हास्य कवि प्रदीप महाजन ने पढ़ा 
, करना है प्यार भाई-बहन से कीजिए, माता-पिता से अपने सब स्वजन से कीजिए । लखीमपुर से आए ओज के प्रसिद्ध कवि अनिल अमल ने अयोध्या में बने राम मंदिर पर कविता पढ़कर महफ़िल लूटी,
पांच सदी तक लड़े अनवरत लाखों हैं बलिदान दिए
 कितनी पीढ़ी बीत गई है मंदिर का अरमान लिए
 हर सनातनी का सीना गौरव से आज तन गया है
 रामलला की परम कृपा से मंदिर भव्य बन गया है
 मंदिर बनकर बना रहे अब वह उपाय करवाना है 
 इसीलिए इस भारत भू को हिंदू राष्ट्र बनाना है।।
 इसके अलावा कवि सम्मेलन में कवि राजेंद्र अवस्थी किंकर सुनीत बाजपेई श्रीकांत तिवारी कांत आदि कवियों ने भी काव्य पाठ किया। अंत में पातीराम गंगवार ने अतिथियों एवं कवियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा नेता ठाकुर प्रसाद गंगवार डॉक्टर कौशल वर्मा रीमा वर्मा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top