कांवड़ियों के लिए नपाप लखीमपुर द्वारा विश्रामगृह एवं भंडारे का आयोजन
लखीमपुर खीरी Jul 15, 2025 at 06:38 PM , 195लखीमपुर खीरी। पवित्र श्रावण माह के अवसर पर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ की ओर जाने वाले श्रद्धालु कांवड़ियों की सुविधा हेतु, नगर पालिका परिषद लखीमपुर द्वारा आज एल. आर. पी. चौराहा स्थित ओवरब्रिज के नीचे एक विश्रामगृह एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गया।
इस विश्रामगृह का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव एवं अधिशासी अधिकारी संजय कुमार द्वारा फीता काटकर एवं महादेव शिव जी की पूजा-अर्चना कर विधिवत रूप से किया गया।
कांवड़ यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका द्वारा विश्राम हेतु कुर्सियों, बिस्तरों, हेल्थ कैंप, शुद्ध पेयजल, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही नगर के समाजसेवियों के सहयोग से भोजन भंडारे की भी उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस कार्यक्रम में मनु ला कॉलेज के प्रबंधक कपिल श्रीवास्तव, मधुलिका त्रिपाठी, मीनू गुप्ता, बजरंग शर्मा, नगर के प्रमुख समाजसेवीगण, पालिका सभासदगण एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। नगर पालिका परिषद लखीमपुर श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सेवा को पुण्य का कार्य मानते हुए निरंतर ऐसी व्यवस्थाओं का संचालन करती रहेगी।






_page-0001.jpg)
























Comments