ग्रांट एक्ट की जमीन पर बसी अवैध बनगाँव मंडी

लखीमपुर खीरी , 134

लखीमपुर खीरी। भारत नेपाल सीमा पर ग्रांड एक्ट की जमीन पर बसी अवैध बनगांव मंडी का विस्तार सुरसा के मुंह की तरह दिन पर दिन होता जा रहा है। 
अवैध निर्माण कार्य पर अंकुश लगाने को लेकर शासन प्रशाशन द्वारा किए जा रहे दावे खोखले साबित हो है। पुलिस प्रशासन का संरक्षण प्राप्त ग्रांड एक्ट की भूमि पर काबिज होने वाले हौसले बुलंद।भूमाफिया दिन पर दिन नवनिर्माण कार्य कर मंडी को गुलजार कर रहे हैं।
इन दिनों वनगांव मंडी व्यापक पैमाने में युद्ध स्तर पर नवनिर्माण कार्य कर दुकानों का विस्तारीकरण किया जा रहा है।सूर्य अस्त होते ही दिन भर विलुप्त रहने वाले लेवर मिस्त्री रात के अंधेरे में अचानक अपने बिलो से निकलकर नव निर्माण कार्य के लिए सक्रिय हो जाते है।सूत्रों की माने तो पलिया से आने वाले लेवर मिस्त्री की टोली नव निर्माण कार्य करने के एवज में भूमाफियाओं से हजारों रुपए प्रति घंटे के हिसाब से परिश्रम शुल्क वसूल करते है।जिससे रात के सन्नाटे में आनन फानन में नव निर्माण कार्य को पूर्ण रूप से अंजाम दिया जा सके।

Related Articles

Comments

Back to Top