लावारिस हालत में गन्ने के खेत से बरामद हुआ मासूम बच्चा
लखीमपुर खीरी Jul 15, 2025 at 05:35 PM , 140धौरहरा खीरी।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव बाहर गन्ने के खेत से डेढ़ वर्षीय अबोध बालक को सकुशल ग्रामीणों ने बरामद किया। सूचना पर ग्राम प्रधान व पुलिस बल ने मौजूद चिकित्सक को दिखाया गया। फिलहाल अबोध बालक स्वस्थ है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरसवा में गांव बाहर गन्ने के खेत में डेढ़ वर्षीय अबोध बालक मंगलवार सुबह देखा। मामले की भनक लगते ही ग्राम प्रधान इंन्द्रेश कटियार व उप निरीक्षक विनोद द्विवेदी मौके पर पहुंच कर मौजूद डाक्टर से चिकित्सीय परीक्षण कराया । बताया जाता है कि अबोध बालक गांव निवासी सियाराम पुत्र मिश्रीलाल के पास सुरक्षित अवस्था में मौजूद रहा।
हल्का प्रभारी विनोद द्विवेदी ने बताया कि किन्हीं कारणों से बालक खेत में चला गया। फिलहाल चाइल्ड लाइन खीरी की टीम को सूचित किया गया है टीम बालक को अपने साथ ले जाएंगी।






_page-0001.jpg)
























Comments