शराब खानों से घिरे बजरंगबली मंदिर ना विद्यालय...जहां कमाई, वहीं ठेका

लखीमपुर खीरी , 137

देवालय के दोनों तरफ मदिरालय! विकास भवन के निकट प्राचीन हनुमान मंदिर, फिर भी चंद कदमों की दूरी पर आखिर कैसे मिला ठेका, आपत्तियां दरकिनार


लखीमपुर-खीरी।आबकारी विभाग नशेड़ियों के लिए ठेका खोलने में सारे नियम कायदे दरकिनार कर देता है। इसके लिए न तो स्कूल से दूरी देखी जाती है और ना ही मंदिरों से। ऐसा ही मामला शहर के विकास भवन रोड पर लगभग विकास भवन के सामने ही स्थित प्राचीन "हनुमान मंदिर" पर देखने को मिला हालांकि यहां पर सभी नियमों को ताक पर रखकर नियम विरुद्ध शराब के ठेके खुलवा दिये गये हैं।


क्या कहते हैं नियम कायदे!

नियमों की बात करें तो मन्दिर या किसी भी धर्मिक स्थल व स्कूल के आस पास शराब की दुकान संचालित नही किया जा सकता लेकिन यहां शराब दुकान संचालित कर आबकारी विभाग नियम कायदों को बौना साबित कर रहा है।
मंदिर से 200 मीटर के दायरे में शराब की दुकान नहीं खोल सकते, इसके बावजूद शहर में बने प्राचीन हनुमान मंदिर के दोनों तरफ चंद कदमों की दूरी पर शराब का ठेका कैसे खुल गया!
          हालांकि इसकाे लेकर स्थानीय लाेग कई बार आपत्तियां जताई किन्तु 
सुनवाई शिफर रही।
सूत्रों की मानें सालों से बेधड़क हनुमान मंदिर के दोनों तरफ देशी व अंग्रेजी शराब की बिक्री की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने नाम न जाहिर होने पर बताया कि प्राचीन हनुमान मंदिर के दोनों तरफ शराब की दुकानें काफी समय से खुली है यहां पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। जिसके कारण मुख्य मार्ग का माहौल खराब रहता है। लाेग दुकान के बाहर ही खड़े हाेकर शराब पीते रहते हैं हालांकि ऐसे में महिलाओं व बच्चियाें का ताे शाम के समय निकलना ही मुश्किल हाे जाता है।

आबकारी विभाग द्वारा नियम कायदों की उड़ाई धज्जियां

जिले में आबकारी विभाग ने नियम कायदों को ताक पर रख कर शराब दुकानें खुलवा दी है आबकारी विभाग को शराब दुकान खोलते वक्त न ही देवालय दिखाई दिया न ही विद्यालय और विभाग ने यहां मदिरालय खोल दी हालांकि लोग परेशान है मन्दिर के दोनों तरफ देशी व विदेशी शराब की दुकान हटाने को लेकर शिकायत की गई लेकिन हालात जस का तस ही बनी हैं।

क्या बोले हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी!

इस बाबत में जब विकास भवन के निकट प्राचीन हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी मुकेश तिवारी से उक्त मामले में जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि नियमों को ताख पर रखकर हनुमान मंदिर के दोनों तरफ दुकानें चन्द कदमों की दूरी पर खुली है हालांकि काफी सालों से ठेके खुले हैं कम से कम 35 सालों से मैं इन हनुमान मंदिर का पुजारी हूं हालांकि शिकायतें की गई किन्तु कार्यवाही शून्य रही।

Related Articles

Comments

Back to Top