होमगार्ड ने किया नर्सिंग छात्रा के साथ दुष्कर्म
लखीमपुर खीरी Jul 08, 2025 at 06:25 PM , 165लखीमपुर खीरी। जनपद में नर्सिंग छात्रा को एक होमगार्ड जबरन बाइक पर बैठाकर ले गया और दुष्कर्म किया। होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार लखीमपुर में कॉलेज से घर लौट रही एक 16 वर्षीय किशोरी को होमगार्ड ने रास्ते में दबोच लिया और उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पूरा मामला सदर कोतवाली स्थित एक गांव की में 16 साल की छात्रा पैरामेडिकल कोर्स की इंटर्नशिप कर रही है। पीड़ित छात्रा ने बताया कि सोमवार को कॉलेज से वह घर वापस लौट रही थी। छात्रा का आरोप है कि छात्रा पैदल जा रही थी इसी दौरान नीमगांव थाने के गांव लखनियापुर निवासी होमगार्ड विजय शंकर बाइक से आ गया।
बताया जाता है कि होमगार्ड विजय शंकर लखीमपुर शहर की एक यूपी 112 पीआरवी पर तैनात है। आरोप है कि आरोपी ने उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया और एक सूनसान जगह पर ले गया और दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से भाग निकला।
घटना की जानकारी होने के बाद परिजन छात्रा को लेकर कोतवाली सदर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस छात्रा का मेडिकल करवा रही है।






_page-0001.jpg)
























Comments