सातवीं मोहर्रम के अलम का इमामबाडे से उठा जुलूस,रात दो बजे हुआ समाप्त
लखीमपुर खीरी Jul 05, 2025 at 09:40 AM , 115मोहम्मदी खीरी। शिया समुदाय का सातवी मोहर्रम अलम का जुलूस बाजार खुर्द इमामबाडे से बडे अकीदत के साथ उठा,जिसमे बडी तादात मे अकीदतमंदों ने शिरकत की,ऐ जिसमे इमाम हुसैन के 6 माह के अली असगर और भतीजे कासिम की शहादत पर निकाला जुलूस ,जिसमे मौलाना मुराद अली जैदी ने करबला की शहादत पढी,,जुलूस मे मातमदारो ने या हुसैन ,या अली के नारे लगा रहे थे,नौहाख्वानो ने नौहाख्वानी की जिस पर अजुमने हुसैनिया के मातमदारो ने जोरदार सीना जनी की,जगह जगह पिनी,शरबत की शबीलो के साथ साथ लगर भी किया गया,जुलूस इमामबाडे से शुकलापुर तिराहे से शुकलापुर इमामबाडे से देवस्थान से नतथू चौराहा पुत्तनी चौराहा अशोक चौराहा होते हुए पीडी इंटर कॉलेज से मोहल्ला सरैया से जामा मस्जिद होते हुए देवीस्थान से बाजार खुर्द होते हैं इमामबाड़े में दो बजे रात्रि समाप्त हुआ ,जुलूस का नेतृत्व अंजुमन के अध्यक्ष अब्बास नकवी ने किया बडे पैमाने पर मातमदार मौजूद रहे,जुलूस मे कस्बा इचार्ज सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।






_page-0001.jpg)
























Comments