गरीब परिवार को आयकर विभाग ने भेजा करोड़ों का नोटिस

लखीमपुर खीरी , 115

लखीमपुर खीरी। बड़े बड़े आयकर दाताओं को नोटिस भले ही न मिलता हो लेकिन खीरी कस्बे के मोहल्ला कटरा में झोपड़ी में रहने वाले एक गरीब परिवार को आयकर विभाग से करोड़ों रुपये का टैक्स नोटिस मिला है। पीड़ित का कहना है कि उसने लोकवाणी केंद्र और एक ब्रांच के जरिए आधार और पैन कार्ड बनवाया था, उसी दौरान मोबाइल नंबर भी अपडेट हुआ था। अब उसी नंबर पर भारी भरकम टैक्स नोटिस भेजा गया है। 
परिवार का कहना है कि उन्हें इस आमदनी की कोई जानकारी नहीं है और न ही उन्होंने कोई बड़ा लेन-देन किया है क्योंकि उनकी इतनी हैसियत कहाँ है। नोटिस सामने आने के बाद कसबे और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है पीड़ित सदमे में है। कागजातों को बनाने वाले लोकवाणी केंद्र और ब्रांच की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है, दस्तावेजों के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है। सोशल मीडिया में छाया यह मामला जांच का विषय है कि क्या झोपड़ी में रहने वाला वाकई करोड़ों कमा सकता है, मामले में झोल कहाँ है यह तो जांच के बाद ही पाता चलेगा?

Related Articles

Comments

Back to Top